इन 7 पॉइंट में जानें, महिलाओं के लिए 'सेल्फ केयर' का बेस्ट तरीका है योग!

Fixed Menu (yes/no)

इन 7 पॉइंट में जानें, महिलाओं के लिए 'सेल्फ केयर' का बेस्ट तरीका है योग!

  • योग एक तरीके का विज्ञान है, जिससे शरीर में मौजूद कमियों को दुरुस्त किया जाता है  
  • एक बार योग करने का लक्ष्य अगर तय कर लें, तो जब तक लक्ष्य पूरा नहीं होगा तब तक इसको लेकर लापरवाही नहीं होगी

  • Pic: Best Yoga For Women 

लेखिका: विंध्यवासिनी सिंह (Vindhyawasini Singh)
Published on 21 Jun 2021 (Update: 21 Jun 2021, 6:30 PM IST)

आज पूरा विश्व 'सातवां योग दिवस मना रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है कि भारत के धरोहर 'योग' को विश्व भर में एक स्वीकृति मिली और पूरा विश्व इसे 21 जून को सेलिब्रेट करता है। 
योग भारतीय संस्कृति में प्राचीन समय से ही विद्यमान रहा है, लेकिन योग के जन्मदाता के बारे में बात करें तो महर्षि पतंजलि को योग का जनक माना जाता है। 

हालांकि योग के और भी जन्मदाता और जनक माने गए हैं जिसमें आदि देव शिव, शिव के 7 शिष्य,  गुरु दत्तात्रेय का नाम भी आता है। लेकिन महर्षि पतंजलि ने योग को आस्था, अंधविश्वास और धर्म तथा ऋषि-मुनियों की क्रियाओं से बाहर निकाल कर एक सुव्यवस्थित रूप दिया था, जिसे आम मनुष्य भी आसानी से कर सके। वहीं तत्कालीन समय में बाबा रामदेव ने योग को देश -विदेश में प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। 

वहीं योग के जानकार बताते हैं कि योग एक तरीके का विज्ञान है, जिसमें एक खास तरीके से यानी कि आसनों का इस्तेमाल करके सांसो को नियंत्रित करके शरीर की विभिन्न मुद्राएं और ध्यान को लगाकर शरीर में मौजूद कमियों को दुरुस्त किया जाता है। योग एक ऐसा माध्यम है जिससे ना केवल शरीर को बाहर से दुरुस्त किया जाता है बल्कि शरीर के अंदर मौजूद अंगों, मांसपेशियों, नसों को भी इसके माध्यम से दुरुस्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं आजकल की भागदौड़ भरे लाइफ स्टाइल में योग के माध्यम से आसानी से तनाव को भी कम किया जा रहा है, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि तेजी से लोग योग की तरफ आकर्षित भी हो रहे हैं।  

महिलाओं के लिए योग क्यों है जरुरी?

योग सभी के लिए जरुरी है और सभी को इसे अपने नियमित दिनचर्या में स्थान देना चाहिए। लेकिन बात महिलाओं के सन्दर्भ में हो रही है तो यह महिलाओं के लिए रामबाण का काम करता है। क्योंकि महिलाओं की लाइफस्टाइल कुछ ऐसी होती है कि सुबह उठने से रात के सोने तक वह भाग दौड़ में व्यस्त रहती हैं। 

ऐसे में वो अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि 40 की उम्र आते -आते महिलाएं  बहुत सारी बिमारियों से घिर जाती है, जिनमें PCOD , PCOS, अनियमित माहवारी, कमर और घुटनों का दर्द शामिल है। ऐसे में अगर नियमित तौर महिलाएं योग को अपने जीवन में स्थान देती हैं तो इन छोटी छोटी दिक्कतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 


महिलाओं के बेस्ट सेल्फ टेक केयर (Best Self Take Care For Women)
 
योग महिलाओं के लिए एक बेस्ट सेल्फ टेक केयर (Self Care Tips) तरीका हो सकता है। जिस प्रकार मेकअप करने के महिलाएं समय निकालती और मेकअप करने के बाद ख़ुशी का अनुभव करती हैं उसी प्रकार योग काम करता है। मान लीजिए  किसी महिला को घुटनों में दर्द है और वो इसे योग के माध्यम से ठीक कर लेती है, तो कल्पना कीजिये उसका कॉन्फिडेंस कितना बढ़ जायेगा। हालाँकि योग को बोझ की तरह से नहीं लेना है बल्कि ख़ुशी -ख़ुशी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। इसके आप 20 मिनट, 40 मिनट या एक घंटा जितना भी समय निकाल सकती हैं वो सफिशिएंट होता है। 

लक्ष्य तय करें (Set Goals)
योग के अंदर बहुत सारी क्रियाएं शामिल हैं और इन सभी को करना किसी व्यस्त इंसान के लिए ना सम्भव है और ना ही उपयोगी। ऐसे में हर महिला को एक लक्ष्य तय करना चाहिए, एक उद्देश्य बनान चाहिए कि वो योग क्यों करना चाह रही है। क्या वो योग के माध्यम से मानसिक शांति, शारीरिक शक्ति पाना चाहती हैं? क्या योग करने का लक्ष्य वजन काम करना है, कॉन्फिडेंस प्राप्त करना है? क्या वो डिप्रेशन को दूर करना चाहती है, क्या उसे पाचन सम्बन्धी समय है? ऐसे अनेकों कारण हो सकते हैं। 

वहीं एक बार योग करने का लक्ष्य अगर तय कर लें तो इससे सबसे बड़ा काम यह होगा कि जब तक लक्ष्य पूरा नहीं होगा तब तक इसको लेकर लापरवाही नहीं होगी। वहीं लक्ष्य पता रहेगा तो आप आसानी पता कर पाएंगी कि आपके लिए कौन सा योगासन (Yoga Poses) उचित रहेग। हालाँकि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है फिर भी योग को नियमित तौर पर कर सकती है इसके लिए योग की 'सूक्ष्म क्रिया' (Suksham Kriya) को आप अपना सकती हैं। 


कहाँ से सीखें योग (Where To Learn Yoga)

जाहिर सी बात है जब आप अपने लिए अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगी तो इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी।  आज के समय में योग सिखाने के लिए बहुत सारे संसाधन मौजूद हैं जिन्हें यूट्यूब अहम् भूमिका में है, इंटरनेट पर वेबसाइट के माध्यम बहुत सारा कंटेंट (Yoga Content) मौजूद है। वहीं सीडी और डीवीडी के माध्यम से योग सिखाया जा रहा है,तो  वही छोटे बड़े सभी कस्बों में योगा सेंटर भी बहुत तेजी से खुल रहे हैं। टीवी चैनलों पर भी सुबह -साम योग के कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं। इनमे से जो भी आपके लिए सुविधाजनक है, वहां से आप योग सीख सकते हैं। 

सावधानी जरुरी(Caution For Yoga )
 
योग की क्रियाएं जितनी आसान होती हैं, उतनी ही नुकसान पहुँचाने वाली भी होती हैं। ऐसे किसी योग्य ट्रेनर के माध्यम से योग की प्रैक्टिश की जाये तो यह सबसे उचित रहेगा। 

महिलाओं के लिए बेस्ट योग क्रियाएं (Best Yoga Exercises For Women)

प्राणायाम ( Pranayama) - बिगड़े मूड को ठीक करने में प्राणायाम का अहम् रोल है। 

सेतुबंधासन (Setu Bandhasana) - सेतुबंधासन से पेल्विक और कोर ( core) मज़बूत है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए, अनियमित परियड या पेनफुल पीरियड में असरदार होता है। 

कपालभाति (Kapalabhati)- कपालभाति करने से महिलाओं की बाल झड़ने की समस्या बंद हो जाती हैं। महावारी के समस्या से राहत मिलती है। गर्भाशय के गांठों में असरदार साबित होता है।

सर्वांगासन (Sarvangasana- इस आसन का अभ्यास कंधे के बल खड़े होकर किया जाता है। सर्वांगासन को ग्लोइंग या चमकदार त्वचा के लिए सबसे असरदार आसन माना जाता है। 

तितली आसन (Butterfly asana- तितली आसन मासिक धर्म में होने वाली समस्‍याओं को दूर करता है। 

बालासन (Balasana ) - इस आसान को करने से जांघों की चर्बी कम होगी और कंधों का दर्द दूर।

फ्री योग सिखाने वाले ऐप (Free Yoga Apps)

Daily Yoga
डेली  योग  ऐप के 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अपने फोन में डाऊनलोड किया है। यह ऐप मुफ्त में योगा क्लास सिखाता है। 

Keep Yoga
कीप  योग  को भी आप  Google Play Store से डाउनलोड कर सकती हैं। इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 

Simply Yoga
सिम्पली योग ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। ऐप की रेटिंग 4.5 है। जबकि इसका साइज 65MB है। इस ऐप में वीडियो के माध्यम से योगा इंस्ट्रक्शन्स दिये जाते हैं।

उम्मीद है आप योग को अपने जीवन में स्थान देंगी, और इस लेख के सन्दर्भ में अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। 

(लेखिका: विंध्यवासिनी सिंह एक ब्लॉगर हैं, जो तमाम विषयों पर गहराई से शोध परक जानकारी प्रस्तुत करती हैं)


अस्वीकरण (Disclaimer)
: लेखों / विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी है. Article Pedia अपनी ओर से बेस्ट एडिटोरियल गाइडलाइन्स का पालन करता है. इसके बेहतरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत है. हमें 99900 89080 पर अपने सुझाव व्हाट्सअप कर सकते हैं.

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !


Article Pedia App - #KaamKaContent

** Industries List, we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Best Yoga For Women in Hindi Premium Unique Content Writing on Article Pedia



Post a Comment

0 Comments