योग: केवल व्यायाम नहीं है, इसलिए इसे करने से पहले जान लें नियम

Fixed Menu (yes/no)

योग: केवल व्यायाम नहीं है, इसलिए इसे करने से पहले जान लें नियम

आर्टिकल पीडिया ऐप इंस्टाल करें व 'काम का कंटेंट ' पढ़ें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.articlepedia


Rules of Yoga (Pic: common )

 वैसे तो हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए कोई न कोई एक्सरसाइज,जिम, डांस का अभ्यास करते ही रहते हैं,परंतु इन सभी चीजों में से योगा का अभ्यास करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि योगा जीवन के लिए वह प्रकृति औषधि है, जो शरीर को बाहरी और आंतरिक रूप से शक्तिशाली बनाने में कारगर सिद्ध हुआ है।
 
योगा मनुष्य के तन, मन और आत्मा को विचारों से एकाग्र करके ब्रह्मांड की चेतना से जोड़ता है। इसके साथ ही योगा नियमित रूप से अनुशासन के साथ जीवन जीने की एक अद्भुत कला है।
 योगा ध्यान, आसन, और प्राणायाम जैसे तत्वों से मिलकर बना है। योगा करने से बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। नियमित रूप से योगासन करने से नकारात्मक शक्तियों का नष्ट होना और पॉजिटिव एनर्जी का उत्पन्न होना संभव है। इतना ही नहीं प्रातः काल समय पर उठकर योगा करने से हमारी बॉडी में इम्यूनिटी पावर की बढ़ोतरी होती है। 

विशेषज्ञ कहते हैं कि योगा के लिए किसी भी उम्र का निर्धारित होना जरूरी नहीं है इसे बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिला, पुरुष किसी भी उम्र में कर सकते हैं।
 
Rules of Yoga (Pic: yogvedshala)


आईये जानते हैं योगा करने के नियम

  • 1. योगा करने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय ही सर्वोत्तम माना गया है। तेज धूप या रात्रि के समय योगा ना करें।
  • 2. योगा करने के लिए खुले और साफ-सुथरे वातावरण को ही चुनें,  बंद कमरे में योगा का अभ्यास ना करें।
  • 3. योगा करने से पहले स्नान करें और खाली पेट ही योगा करें। योगा करने के बाद 1 घंटे तक ना स्नान करें और ना ही कुछ खाएं।
  • 4. सरल आसनों से ही योगा का अभ्यास शुरू करें।
  • 5. योगा का अभ्यास करने से पहले उस योग क्रिया को करने की विधि और परिणाम की अच्छी तरह जानकारी  ग्रहण करें।
  • 6. योगा करते समय आसनों पर ही ध्यान को केंद्रित करें नेगेटिव विचारों को अपने माइंड से दूर रखें।
  • 7. योगा को अपनी लाइफ का पार्ट बनाएं, अपने हर दिन की शुरुआत योगा से करें। योगा करते समय धैर्य और संयम रखें किसी के कहने या जबरदस्ती से योगा के अभ्यास को ना करें।
  • 8. योगा करते समय हल्के रंगों और आरामदायक कपड़ों का चयन करें।
  • 9. अगर योगासन करते समय शरीर में कोई तकलीफ हो रही हो तो आसन को वहीं पर रोक दें और शव आसन की स्थिति में आकर अपने शरीर को रिलैक्स छोड़ दें। अधिक तकलीफ हो रही हो तो डॉक्टरी जांच करवाएं।
  • 10. अगर आपने योगा करना शुरू कर दिया है तो आप अपने भोजन में संतुलित आहार को शामिल करें फास्ट फूड या जंक फूड से दूर रहें।
  • योगा को लेकर सबसे बड़ी और अहम् बात कि, आप योग को कुशल प्रशिक्षक की देख -रेख में शुरू करें। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह हैं कि योगा को गलत तरीके से किया जाये तो यह फायदा पहुँचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। 

 
लेखिका-  प्रेरणा शर्मा







अस्वीकरण (Disclaimer): लेखों / विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी है. Article Pedia अपनी ओर से बेस्ट एडिटोरियल गाइडलाइन्स का पालन करता है. इसके बेहतरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत है. हमें 99900 89080 पर अपने सुझाव व्हाट्सअप कर सकते हैं.
क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !
** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Premium Hindi Content on...






Post a Comment

0 Comments