CoWIN APP क्या है? और क्यों नहीं लगेगा इसके बिना आपको टीका- Co-Win App For Covid-19 Vaccination

Fixed Menu (yes/no)

CoWIN APP क्या है? और क्यों नहीं लगेगा इसके बिना आपको टीका- Co-Win App For Covid-19 Vaccination

आर्टिकल पीडिया ऐप इंस्टाल करें व 'काम का कंटेंट ' पढ़ें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.articlepedia


Co-Win App For Covid-19 Vaccination (Pic: timesnownews)


CoWIN  ऐप जिसका पूरा नाम है 'कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क' (Covid Vaccine Intelligence Network)। कोरोना के दौर में यह ऐप वह हथियार है जिसके दम पर भारत सरकार देश के सबसे बड़े वैक्सीन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस्तेमाल करने जा रही है। इस ऐप के जरिए भारत सरकार  वैक्सीन से जुड़े आंकड़ों पर निगरानी रखने का एक प्लान बनाया है।

जिस प्रकार भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अयोग्य सेतु ऐप का सहारा लिया था उसी प्रकार अब वैक्सीनेशन में भी सरकार ऐप का इस्तेमाल करेगी। इस ऐप के जरिए लोगों को टीका लगवाने का हिसाब रखा जाएगा। अगर आप भी इस ऐप के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आईये हम आपको बताते हैं।।। 

क्या यह ऐप सब के लिए उपलब्ध होगा ?

इसके बारे में जवाब फिलहाल न में ही रहेगा। क्योंकि सरकार का कहना है कि कोविन ऐप को अभी आम जनता के इस्तेमाल के लिए नहीं दिया गया है। अगर आप इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेते हैं तो यह ऐप काम नहीं करेगा। इस ऐप को केवल स्वास्थ्य अधिकारी ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

 
आम जनता के रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन ऐप कब उपलब्ध होगी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोविन ऐप आम जनता के लिए इस साल मार्च के अंत तक उपलब्ध हो सकती है जिससे वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Co-Win App For Covid-19 Vaccination (Pic: oneindia )



 इस ऐप के बारे में पूरी जानकारी

यह ऐप को दो भागों में बनाया गया है, मतलब कि ऐप के दो हिस्से हैं पहला हिस्सा लाभार्थी यानी जिसको टीका लगवाना है वह यूज़ करेगा। वहीं दूसरा हिस्सा जो टीका लगाने वाले हैं वह यूज करेंगे। जैसे ही ऐप आम जनता के लिए बन के तैयार होगी तो इसमें चार मॉड्यूल होंगे

यूजर एडमिनिस्ट्रेटर
बेनेफिशियरी रजिस्ट्रेशन
वैक्सीनेशन एंड बेनेफिशियरी एक्नॉलेजमेंट
स्टेटस अपडेशन

कैसे कार्य करेगा ऐप

बैक एंड मॉड्यूल

यह ऐप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह तापमान देख सकता है वह और real-time की जानकारी सेंट्रल सर्वर पर भेज सकता है। प्रोग्राम को मैनेज कर रहे लोगों को इसकी डैशबोर्ड में जानकारी मिलती रहेगी कि ब्लॉक स्तर पर क्या-क्या हो रहा है। इस प्रकार गोल्ड चेन पॉइंट्स को अलर्ट किया जा सकेगा और किसी भी समस्या होने पर जानकारी मिल सकेगी।

एडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल

इस ऐप के जरिए लाभार्थियों के वैक्सीन सत्र की निगरानी की जाएगी। इससे यह पता चल पायेगा कि  एक दिन में एक ब्लॉक पर कितने लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी और वैक्सीन लगाने वाला कौन होगा?।


रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल

यहां कोई भी व्यक्ति  मुक्त में रजिस्ट्रेशन कर सकता है।  इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सर्विस सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके जरिए वैक्सीन की डिटेल को वेरीफाई किया जाता है कि कब किसी व्यक्ति को वैक्सीन डोज देनी है।

हमारी यह पोस्ट आपको पसंद आयी है और CoWIN APP  बारे में आपको शुरूआती जानकारी मिली है तो कमेन्ट बॉक्स में अपनी राय अवश्य दें.

टीम आर्टिकल पीडिया


क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !
** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Premium Hindi Content on...




Post a Comment

0 Comments