हर नागरिक के लिए जानना जरूरी है पासपोर्ट संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां!

Fixed Menu (yes/no)

हर नागरिक के लिए जानना जरूरी है पासपोर्ट संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां!

  • know about passport(Pic: ivisa)

  • पासपोर्ट एक इंटरनेशनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट के उद्देश्य से बनाया जाता है
  • वीजा एक तरीके की मोहर होती है जो उस देश के सरकार द्वारा दी जाती है, जिस देश में आप यात्रा, रहना और काम करना चाहते है


लेखक: टीम आर्टिकल पीडिया  
Published on 26 March 2022 (Update: 26 March 2022, 11.00 AM IST)


हर व्यक्ति को घूमने-फिरने का शौक तो होता ही है। हर कोई देश विदेश की यात्रा करना चाहता है। अपने देश में घूमने के लिए तो ट्रेन, बस और कार आदि से घुमा जा सकता है, परंतु बाहर विदेशों में घूमने के लिए या विदेश तक पहुंचने के लिए हवाई जहाज से यात्रा करनी पड़ती है,जिसके लिए पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी है। 

पासपोर्ट एक इंटरनेशनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट के उद्देश्य से बनाया जाता है। पासपोर्ट किसी भी देश की सरकार अपने देश के नागरिकों को उनकी आइडेंटीटी  जिसमें नागरिक का नेम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, फोटो, उसके हस्ताक्षर, पासपोर्ट इश्यू कराने की डेट, एक्सपायरी डेट, प्लेस आदि की पूरी जानकारी की वेरिफिकेशन और सरकारी हस्ताक्षर के साथ एक छोटी बुकलेट के रूप में प्रोवाइड करवाती है।

पासपोर्ट के जरिए किसी भी नागरिक की आइडेंटी और नेशनलिटी का पता चलता है। पासपोर्ट को बनाना आसान काम नहीं है। इसे बनवाने के लिए पहले एक पासपोर्ट फॉर्म भरना पड़ता है और व्यक्ति को अपनी पूरी सही जानकारी भरनी पड़ती है। व्यक्ति के पूरी जानकारी को अच्छे से वेरीफाई किया जाता है, तब जाकर पासपोर्ट दिया जाता है। 



पासपोर्ट कई तरह के होते हैं 

साधारण पासपोर्ट- यह उन लोगों को प्रोवाइड किया जाता है, जो विदेशों में घूमने के मकसद से जाते हैं। इसे पर्यटक पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट नीले रंग का होता है। नीले रंग का पासपोर्ट भारत के आम नागरिकों के लिए बनाया जाता है, जो विदेश में इंडिया को रिप्रेजेंट करता है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा नारंगी रंग का पासपोर्ट भी लागू किया गया है। यह पासपोर्ट उन लोगों के लिए होता है जो केवल दसवीं कक्षा तक ही पड़े हो या विदेश में काम के लिए केवल माइग्रेट मजदूर के तौर पर होते हैं।

आधिकारिक पासपोर्ट- यह पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों को प्रोवाइड किया जाता है। सरकारी काम के जरिए सरकारी अधिकारी विदेश में यात्रा कर सकते है। सरकारी अधिकारियों को सफेद रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है, जो गवर्नमेंट ऑफिशियल को रिप्रेजेंट करता है। सफेद रंग के पासपोर्ट को बनवाने के लिए एक अलग से एप्लीकेशन देनी पड़ती है जिसमें यह जाहिर किया जाता है किस रंग का पासपोर्ट क्यों बनवाया जा रहा है। इसमें सरकारी अधिकारी की पूरी सही जानकारी कर भेजी जाती है। इन्हें विदेशों में यात्रा करते वक्त सुविधाएं भी प्राप्त होती है।

डिप्लोमेटिक पासपोर्ट -  इसे राजनयिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह उन लोगों को जारी किया जाता है जो भारतीय उच्चायोग के अधिकारी होते हैं या फिर सरकार के प्रतिनिधी। यह पासपोर्ट मरुन रंग का होता है, जो केवल आईएएस एंड आईपीएस जैसे उच्च अधिकारियों के लिए होता है। इस रंग के पासपोर्ट के साथ अधिकारियों को विदेशों में यात्रा या काम  के दौरान सुविधाएं भी प्राप्त होती है। मरून रंग के पासपोर्ट अधिकारी को वीजा की जरूरत नहीं होती।

अस्थायी पासपोर्ट- इसे इमरजेंसी पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह थोड़े समय के लिए ही वैलिड माने जाते हैं, क्योंकि यह उन लोगों के लिए जारी किए जाते हैं, जो विदेशी यात्रा के दौरान अपने पासपोर्ट अनजाने में कहीं खो देते है।

पारिवारिक पासपोर्ट- यह  पूरे परिवार को एक ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। हर सदस्य के लिए अलग-अलग पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

भारतीय सरकार द्वारा केवल 4 रंगों के ही पासपोर्ट लागू किए गए हैं, लेकिन दुनिया में इन रंगों के अलावा भी अलग-अलग देश ने अपने नेशनलिटी के हिसाब से पासपोर्ट के रंग रखे है। जैसे कि काले का पासपोर्ट अफ्रीकी देशों (जांबिया, बोत्सवाना, बुरुंडी, अंगोला, गैबन, कांगो, मलावी, न्यूजीलैंड) आदि में जारी किए गए है। 


हरे रंग का पासपोर्ट इस्लामी देशों के लिए लागू किया गया है। जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। इस्लाम धर्म में हरे रंग को पवित्र रंग माना जाता है, इसीलिए इनके पासपोर्ट का रंग हरा होता है।

लाल रंग का पासपोर्ट यूरोपीय देशों जैसे कि फ्रांस, रूस,पोलैंड, नीदरलैंड,जर्मनी आदि में लागू किए गए है।
विदेशों में घूमने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा की जरूरत होती है। वीजा एक प्रकार की आधिकारिक अनुमति है, जो किसी भी व्यक्ति को विदेशों में घूमने रहने और काम करने के लिए लेना पड़ता है। वीजा किसी भी देश के लिए एक निर्धारित समय के लिए लेना पड़ता है। 

वीजा एक तरीके की मोहर होती है जो उस देश के सरकार द्वारा दी जाती है, जिस देश में आप यात्रा, रहना और काम करना चाहते है। दुनिया में ऐसे भी देश है जहां जाने के लिए पहले वीजा अप्लाई करना पड़ता है और इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट देना पड़ता है। कुछ देश ऐसे भी है जहां जाने के लिए वीजा अप्लाई करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। कुछ घंटों में ही ऑन अराइवल वीजा प्राप्त हो जाता है। पासपोर्ट की तरह ही वीजा भी कई तरह का होता है, जैसे टूरिस्ट वीजा, ट्रांजिट वीजा, बिजनेस वीजा और स्टूडेंट वीजा।

 जरूरी नहीं कि हर देश के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ता है, ऐसे कई देश है जहां जाने के लिए भारतीय नागरिक को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती, उनमें से कुछ इस प्रकार है, बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप आदि है।

(लेखक:टीम आर्टिकल पीडिया )



अस्वीकरण (Disclaimer)
: लेखों / विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी है. Article Pedia अपनी ओर से बेस्ट एडिटोरियल गाइडलाइन्स का पालन करता है. इसके बेहतरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत है. हमें 99900 89080 पर अपने सुझाव व्हाट्सअप कर सकते हैं.

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !


Article Pedia App - #KaamKaContent

** Industries List, we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Premium Unique Content Writing on Article Pedia



Post a Comment

0 Comments