क्या आप जानते हैं ऐसे '10 वंडर न्यूट्रिएंट्स' जिन्हें आप रोज खाते हैं?

Fixed Menu (yes/no)

क्या आप जानते हैं ऐसे '10 वंडर न्यूट्रिएंट्स' जिन्हें आप रोज खाते हैं?

  • एंटी ऑक्सीडेंट प्रकृति में पाए जाने वाले लगभग सभी साबुत व प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं
  • एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को खत्म करके उनके हानिकारक प्रभाव को बेअसर कर देते हैं
10 Wonder Nutrients (Pic: navbharattimes)


लेखिका : पूनम सिंह(Punam Singh)
Published on 25 Sep 2021 (Update: 25 Sep 2021, 8:09 PM IST)


अनूठे एंटीऑक्सीडेंट गुणों व पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा वाले, 10 वंडर न्यूट्रिएंट्स जिन्हें बिना जाने रोज खाते हैं हम। जी हाँ! हम अपने दैनिक आहार में कई अद्भुत यानी 'वंडर न्यूट्रिएंट्स' (Wonder Nutrients) शामिल करते हैं जिनके बहुत से स्वास्थ्यपरक लाभ हैं, लेकिन हम उनके बारे में नहीं जानते हैं और बस स्वाद के लिए खाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर इन खाद्य पदार्थों के सेवन से विभिन्न गंभीर रोगों से बचाव तो होता ही है साथ ही में लंबे समय तक युवा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सक्षम भी बन सकते हैं। आईये जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में 

ये खाद्य पदार्थ अद्भुत क्यों है?

क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में प्रचुर मात्रा में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसलिए यह 'वंडर फूड' (Wonder Food) की कैटेगरी में आते हैं और  इनका उपयोग हम रोज ही करते हैं। हमारे शरीर के अंदर विभिन्न प्रकार के मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के कारण कुछ ऐसे अणु निकलते हैं, जिनको कि हम फ्री रेडिकल्स कहते हैं। यह फ्री रेडिकल्स एक तरह की मृत कोशिकाएं होती हैं। 

यह मृत कोशिकाएं यानी कि फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर की कोशिकाओं को नष्ट करने लगाती हैं, जिसके कारण हमारे शरीर में इनकी कमी होने लगती है। इसका असर यह होता है कि ये शारीरिक कार्य क्षमता को कम कर असमय बुढ़ापे का मुख्य कारण बनता है। ऐसे में एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को खत्म करके उनके हानिकारक प्रभाव को बेअसर कर देते हैं।  

हमारा शरीर कम मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट बनाता है, लेकिन फ्री रेडिकल हमेशा बनते रहते हैं तो उनसे रक्षा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट का उत्पादन नहीं कर पाता, इसलिए हमें प्रतिदिन खाद्य पदार्थों के माध्यम से शरीर में नए एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है। 

एंटी ऑक्सीडेंट प्रकृति में पाए जाने वाले लगभग सभी साबुत व प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए यह खाद्य पदार्थ 'वंडर न्यूट्रिएंट्स' की कैटेगरी में आते हैं। 


आज हम उन 10 चीजों के बारे में जानेंगे जिनको कि हम रोज ही खाते हैं, लेकिन उनके अद्भुत गुणों के बारे में शायद नहीं जानते है।

1. हल्दी(Tarmaric)
भारतीय बहुत पहले से हल्दी को औषधि के रूप में प्रयोग करते आ रहे हैं। यह एक शक्तिशाली एंटी इन्फ्लेमेटरी व एंटी ऑक्सीडेंट है। हल्दी में कैंसर रोधी व इम्यूनिटी बढ़ाने के गुण मौजूद हैं। यह अपने एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण दिल का दौरा स्ट्रोक व कैंसर के जोखिम को कम कर देता है। 

2. जीरा(Cumin)
जीरा अपने विशिष्ट स्वाद व सुगंध के कारण भारतीय खाने में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है। यह पाचन के विकार को ठीक करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला एंजाइम पोषक तत्वों के विघटन, भोजन के उचित पाचन व पोषक तत्व को अवशोषित करने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जीरा पेट फूलने, अपच, दस्त, मतली, सर्दी के उपचार में राहत दिलाता है। 


3. अदरक (Ginger)
जब यह ताजा और नरम होता है, तब इसे अदरक कहते हैं। तथा जब यह सूख जाता है तब इसे सोंठ   कहते हैं। यह नसों को मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया को बढ़ाता है। यह पाचन के लिए लाभकारी पदार्थ है और अपच से संबंधित सभी तरह के विकारों में उपयोगी है। यह खांसी और जुकाम में भी राहत दिलाता है। 

4. लहसुन(Garlic)
लहसुन में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद है।  यह अपने तेज गंध व स्वाद के कारण व्यंजनों का एक लोकप्रिय घटक है। लहसुन का सेवन फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से किडनी और ह्रदय के कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसका एंटीबायोटिक व एंटीमाइक्रोबियल गुण स्वसन, पाचन और हड्डियों के लिए लाभकारी है। 

 5. सौंफ (fennel)
खाना खाने के बाद सौंफ खाना आम बात है, क्योंकि यह खाना को पचाने में मदद करता है और मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है। इसमें मौजूद essential.oil में औषधीय गुण होते है जो आहार से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते है। इसके अलावा यह कब्ज को दूर करने व गैस को बनने से रोकता है। सौंफ का आमतौर पर पेट दर्द ,दस्त और अन्य पेट संबंधी रोगों में उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है।  


6. अजवायन(Oregano)
अजवाइन के बीज में बहुत सारे औषधीय व न्यूट्रिशनल गुण पाए जाते हैं। पेट की समस्याओं से लड़ने में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। पेट दर्द, मरोड़, ऐठन, गैस, अपच, बदहजमी, पेट में कीड़े, भूख न लगना, दस्त, पाइल्स, टाइफाइड आदि में अजवाइन का उपयोग उपचार के लिए किया जाता है। श्वशन  संबंधी समस्याओं में भी अजवाइन का प्रयोग किया जाता है।अजवाइन एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल्स, कोलेस्ट्रोल कम करने वाला है। अजवाइन पाचन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

7. धनिया (Coriander)
धनिया के एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च रक्तचाप, कैंसर, डायबिटीज से हमारी रक्षा करते हैं और खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। धनिया में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है जो फैट में घुलनशील विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट है। धनिया को anti-diabetic जड़ी बूटी भी कहा जाता है, क्योंकि इसके बीज में ग्लूकोज के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है तथा यह लीवर से विषैले पदार्थों को निकालता है।  

8. पुदीना (Mint)
पुदीने में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स तत्वों के कारण यह पाचन क्रिया में अद्भुत रूप से कार्य करता है। पुदीने के पत्ते एंटी बैक्टीरियल एंटी सेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। पुदीना को रक्त को शुद्ध करने व शरीर से विषैले पदार्थों को नष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह अपने गुणों के कारण त्वचा रोगों के उपचार में भी प्रयोग किया जाता है।   

9. इलायची(Cardamom)
इलायची को इसके विशेष खुशबू के लिए मसालों की रानी कहा जाता है और भोजन में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, यह सच है पर इसके अलावा इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इलायची का उपयोग पाचन विकार, सीने में जलन, पेट फूलने जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है। भूख बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इलायची खाने से खाना आसानी से पच जाता है और भूख में वृद्धि होती है। 

10. मिर्च (Chilli)
मिर्च को लेकर लोगों को यह भ्रम रहता है कि यह बस चटकारे के लिए खाई जाती है बाकी इसका कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं है, जबकि ऐसा नहीं है मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट कैपसैनिन होता है जिसके कई स्वास्थ्यकारी लाभ मिलते हैं। कैपसैनिन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। यह नशों व धमनियों में रक्त के प्रवाह को सुगम बनाता है। यह भोजन को पचाने वाले एंजाइम के स्राव को बढ़ावा देता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

 तो देखा आपने कि कई सारे खाद्य पदार्थों को बस हम स्वाद बढ़ेगा समझकर उपयोग करते हैं, पर वह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने जरूरी है। अब आप इनके स्वास्थ्यकारी गुणों को जानकर उपयोग करेंगे तो यह हमारे स्वास्थ्य पर दोगुना असर करेंगे।


(लेखिका : पूनम सिंह)



अस्वीकरण (Disclaimer)
: लेखों / विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी है. Article Pedia अपनी ओर से बेस्ट एडिटोरियल गाइडलाइन्स का पालन करता है. इसके बेहतरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत है. हमें 99900 89080 पर अपने सुझाव व्हाट्सअप कर सकते हैं.

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !


Article Pedia App - #KaamKaContent

** Industries List, we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title:10 Wonder Nutrients In Hindi Premium Unique Content Writing on Article Pedia



Post a Comment

0 Comments