Do it Yourself - World Environment Day और आपका 'बच्चा'!

Fixed Menu (yes/no)

Do it Yourself - World Environment Day और आपका 'बच्चा'!

Do it Yourself - World Environment Day
लेखक: अतुल कुमार राय (Atul Kumar Rai)
Published on 5 Jun 2021 (Update: 5 Jun 2021, 12:19 PM IST)

अपने बच्चे से एक पेड़ लगवाइयेगा और कहियेगा कि सुबह उठकर रोज इसमें पानी देना। 
इसे बचाना तुम आँधी,तूफ़ान और कभी-कभी तेज़ धूप से।
आप देखियेगा जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होगा, बड़ा होता जाएगा आपका बच्चा। बढ़ती जाएगी उसकी संवेदनशीलता ! 
आंधी तूफान और कभी-कभी धूप में.."

वो जहाँ कहीं भी होगा बेचैन रहेगा..उस पेड़ के लिए जो उसके अंतस में अनजाने ही बढ़ता जा रहा है।
और तब एक वक़्त ऐसा आएगा कि उसे पता चलेगा, दरअसदल प्रेम भी एक पेड़ की तरह ही है। इसे लगाकर छोड़ दिया जाए तो ये मुरझा सकता है।  इसका ख़्याल करना पड़ता है। बचाना पड़ता है..आँधी, तूफान और कभी-कभी बारिश से भी।

आप यकीन मानियेगा..इतना ही ज्ञान एक बच्चे को बेहतर मनुष्य बनाने के लिए काफी है और ये ज्ञान कोडिंग सीखने से ज़्यादा महत्वपूर्ण है।
इस धरती का हर बच्चा एक पेड़ लगाएं.. और उन पेडों से दूर देश के पक्षी उड़ते रहें!
अभी इससे बड़ा क्रांतिकारी काम कुछ हो नहीं सकता है।

#WorldEnvironmentDay 

(साभार: लेखक अतुल कुमार राय जाने माने ब्लॉगर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं ...)





अस्वीकरण (Disclaimer)
: लेखों / विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी है. Article Pedia अपनी ओर से बेस्ट एडिटोरियल गाइडलाइन्स का पालन करता है. इसके बेहतरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत है. हमें 99900 89080 पर अपने सुझाव व्हाट्सअप कर सकते हैं.

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !


Article Pedia App - #KaamKaContent

** Industries List, we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Do it Yourself - World Environment Day, Premium Unique Content Writing on Article Pedia, Do it Yourself - Experiments - Practical



Post a Comment

0 Comments