बलिया का नया 'टूरिस्ट स्पॉट' बना जनेश्वर मिश्र ब्रिज #ExploreBallia

Fixed Menu (yes/no)

बलिया का नया 'टूरिस्ट स्पॉट' बना जनेश्वर मिश्र ब्रिज #ExploreBallia

आर्टिकल पीडिया ऐप इंस्टाल करें व 'काम का कंटेंट ' पढ़ें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.articlepedia

Janeshwar Mishra Bridges

बागी 'बलिया' के नाम से जाने जाने वाला उत्तर प्रदेश का यह तटीय जिला अपनी तमाम खूबियों के लिए प्रसिद्ध है। गंगा किनारे स्थित इस जिले से बिहार राज्य के 3 जिलों की सीमाएं लगती हैं।  बिहार का सिवान जिला, बिहार का छपरा जिला और बिहार का बक्सर जिला बलिया से तीन तरफ से जुड़ा हुआ है।  गंगा और घाघरा नदियों से इन जिलों की बलिया से कनेक्टिविटी है।

 बलिया जिला और बिहार के बक्सर जिला जिसे गंगा नदी बांटती इसे जोड़ने के लिए 'श्री जनेश्वर मिश्र' पुल का निर्माण किया गया है, जो दिखने में बेहद आकर्षक लगता है। आपको बता दें कि इससे पहले इन दोनों जिलों को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपे के पुल का अस्थायी निर्माण किया जाता था जिससे बलिया जिले से डायरेक्ट बक्सर का डुमराव इत्यादि क्षेत्र कनेक्शन में रहता था। परंतु जनेश्वर मिश्र पुल बनने से अब बलिया सीधे बक्सर के कनेक्शन में आ जाएगा। 

Janeshwar Mishra Bridges

पुल देखने पहुँच रही लोगों की भीड़ 
हालाँकि यह पुल दो जिलों को कनेक्ट करने के लिए बना है मगर इसकी खूबसूरती के चर्चे पूरे जिले में हो रही है। इतना ही नहीं पुल के ऊपर से गंगा नदी की अविरल धारा देखते बनती है। नदी का तेज बहाव और कलकल की आवाज आपको रोमांचित कर देगी। देखते देखते जनेश्वर मिश्र पुल टूरिस्ट स्पॉट बन गया है और भारी मात्रा में लोग यहाँ पहुँच रहे हैं। 

Janeshwar Mishra Bridges

सुरक्षा का ध्यान आवश्यक है 

आपको बता दें कि जनेश्वर मिश्र पुल पर पैदल सवार लोगों के लिए अलग से कोई जगह नहीं बना है। ऐसे में अगर आप पुल पर रुक कर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं तो आपको सावधानी रखने की बहुत आवश्यकता है। इस पुल पर तेज गति से वाहन निकलते हैं ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अगर आप बच्चों के साथ हैं तो आपको और अधिक सावधान रहने की जरुरत है।  

Janeshwar Mishra Bridges

कैसे पहुंचे पुल तक 
 अगर आप बलिया शहर के रास्ते पुल तक पहुंचना चाहते हैं तो आपके स्टेशन मालगोदाम रोड से सीधे रास्ता मिल जायेगा जो पुल के पास निकलता है। वहीं दूसरा रास्ता है गंगा किनारे के कच्चे रास्ते से घाटों  के माध्यम से आप जनेश्वर मिश्र पुल तक पहुँच सकते हैं। 
Janeshwar Mishra Bridges


 यकीन मानिए आपको पुल पर जाकर मजा आ जाएगा और जिस प्रकार पुल से मां गंगा के दर्शन होते हैं असीम शांति का अनुभव होगा। 

अगर आप इस पुल के बारे में कोई और जानकारी बताना चाहते हैं या आपके पास इससे सम्बंधित वीडियो या अच्छे फोटो हैं तो आप हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं या फ़ोन कर सकते हैं। 

राइटर - विंध्यवासिनी सिंह 











फोन नंबर - 9990089080
ईमेल - [email protected]






क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !
** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Premium Hindi Content on...






Post a Comment

1 Comments

  1. इसी पुल से ब्यासी जाना है शायद!! अच्छा लगा, बलिया अपडेट।

    ReplyDelete