क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने, तो करें यह उपाय

Fixed Menu (yes/no)

क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने, तो करें यह उपाय



How To Stop Nightmares (Pic: powerofpositivity )


सपने देखना किसी भी इंसान की खासियत है, लेकिन सपने डरावने या नकारात्मक हों तो फिर समस्या शुरू हो जाती है। वो भी अगर लागातार बुरे सपने ( Nightmares)आने लगें तो आपको 
संभल जाना चाहिए।  आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में बताएँगे जिन्हे आजमाकर आप बुरे सपने से बच सकते हैं। 

क्यों आते हैं बुरे सपने?
 
निगेटिव सोच का हावी होना 
सबसे पहले तो यह स्पष्ट कर दें कि मनुष्य को बुरे सपने क्यों आते हैं? बुरे सपने के पीछे सबसे बड़ा जो कारण माना गया है वह 'नकारात्मकता' है। यह नकारात्मकता मनुष्य के आसपास के माहौल में हो, या फिर उसके दिमाग में, इसकी वजह से रात को सोते वक्त बुरे सपने आते हैं।

शरीर का थका होना 
बुरे सपने आने का दूसरा कारण बताया गया है थकान को। जब मनुष्य अत्यधिक शारीरिक या मानसिक रूप से थका होता है तो सोते वक्त उसका दिमाग अस्थिर रहता है और ऐसे में उसे नकारात्मक सपने या बुरे सपने आते हैं।

मन में डर बैठा होना 
जो मनुष्य थोड़े डरपोक या दब्बू किस्म के होते हैं, उन्हें सामान्य मनुष्यों की अपेक्षा ज्यादा भयानक और विचित्र सपने आते हैं।

देर रात तक जगना और नींद पूरी ना होना
जो लोग देर रात तक जागते हैं और अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं अक्सर उन्हें भी सपने आते हैं और यह सपने नकारात्मकता से भरे हुए और डरावने हो सकते हैं।
जब लोग अपने आसपास हिंसा भरे माहौल में रहते हैं, या फिर अपने मोबाइल या टीवी पर क्राइम वाले सीरियल देखते हैं, ऐसे लोगों को डरावने और बुरे सपने आते हैं।

गंदे बिस्तर पर सोना 
सोते समय अपने बिस्तर की सफाई किए बगैर सो जाने से यानी कि गंदे बिस्तर पर सोने से भी मनुष्य को अजीबो-गरीब सपने आते हैं जो उन्हें डरा देते हैं।

How To Stop Nightmares (Pic: thelightprogram)


कैसे बचें बुरे और डरावने सपने से


घर के माहौल को सकारात्मक बनाएं
अगर आप लगातार डरावने और भयानक सपनों से परेशान हो गए हैं, तो आप इसके लिए सबसे पहले अपने मानसिक अवस्था को सकारात्मक बनाएं। अच्छी चीजों को सुनें और अच्छे विचारों को पढ़ें। इसके अलावा आप अपने घर में भी माहौल को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। इस हेतु आप अपने घर में हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का भी पाठ करा सकते हैं।

नींद को पूरी करें और थकान से बचें
अगर आप बुरे सपनों से बचना चाहते हैं, तो आप अपने शरीर को अत्यधिक थकान से बचाएं और अपनी नींद को पूरी करें। जब आप अच्छी नींद लेंगे, ऐसे में आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे और धीरे-धीरे आप बुरे सपनों की समस्या से छुटकारा पाएंगे।

 सफाई का रखें ध्यान
अगर आप सोने जा रहे हैं, तो ऐसे में आप सफाई का पूरा ध्यान रखें। इसके लिए आप अपने हाथों और पैरों को अच्छे से रगड़ कर साफ़ कर लें। इसके बाद सोने का बिस्तर भी साफ कर लें। ऐसा करने से आपको शांतिपूर्वक नींद आएगी।

इसके अलावा कई तरह के उपाय हैं जिन्हें आजमा कर हम बुरे सपने से बच सकते हैं।

1. वास्तु कहता है कि आप अपने बिस्तर के समीप जूते-चप्पल ना लगाएं, बल्कि जूते -चप्पलों को कमरे से बाहर खोल कर सोने आएं। ऐसा करने से आप बेवजह के डरावने सपनों से बच सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि आपके सोने वाले बिस्तर के नीचे कबाड़ इकट्ठा ना हो, क्योंकि कबाड़ में नाकारात्मक ऊर्जा रहती है और यह आपको सुकून की नींद सोने नहीं देती है।
2. वास्तु के अनुसार बुरे सपने आते हैं, तो सुबह -सुबह सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। ऐसे में बुरे सपने की समस्या दूर हो जाएगी। आप मंदिर जा कर भगवान शिव और हनुमान की पूजा करेंगे तो इससे बुरे सपनों के साथ-साथ स्वप्नदोष भी समाप्त होता है।
3. आप तेज धारदार चाकू को काले कपड़े में लपेट कर सिरहाने रखें तो बुरे सपनों से बच सकते हैं।  
4. आपको अमावस्या के दिन सफेद चावल, चीनी व घी को मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे जब सूर्यास्त हो जाए तब चढ़ाना होगा। ऐसा करने से आप बुरे सपनों एवं स्वप्नदोष से बच सकते हैं।
5. सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रखकर सोएं और सुबह इस पानी को तुलसी के पौधे में डाल दें। ऐसा करने से भी बुरे सपने से बच सकते हैं।
6. ज्यादा बुरे और डरावने सपने आएं तो आप अपने पैरों की दोनों तर्जनी अंगुली में काला धागा लपेट लें, इससे बुरे सपने आने बंद हो जायेंगे।




क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !

** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!

Web Title: Premium Hindi Content on...How To Stop Nightmares

Post a Comment

0 Comments