अगर आपके अंदर भी है फोटोग्राफी का कीड़ा तो जरूर जाये इन जगहों पर

Fixed Menu (yes/no)

अगर आपके अंदर भी है फोटोग्राफी का कीड़ा तो जरूर जाये इन जगहों पर

पहले जहां फोटोग्राफी से मतलब सिर्फ यादों को संजोना हुआ करता था, वहीं आज फोटोग्राफी पैशन के साथ ही  कमाई का जरिया भी बन गया है। अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और आपको नई-नई चीजें आकर्षित करती हैं तो आपको भारत के निम्नलिखित जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

Photography Articles in Hindi, Top Destinations in India (Pic: YT/Tarun...)

यहां आपको फोटोग्राफी के नए आयाम मिलेंगे, इसके साथ ही प्रकृति का अनुपम सानिध्य भी मिलेगा।

खज्जियार

वैसे तो हिमाचल का हर एक कोना बेहद ही खूबसूरत है और जिसे देखते हुए मन नहीं भरता है। यहाँ चारों तरफ फैली हरियाली, सुदूर तक दिखते पहाड़ और झील - झरने आपको बांध के रखने में सक्षम हैं, लेकिन अगर अपनी फोटोग्राफी के लिए आप किसी खास स्थान की तलाश कर रहे हैं तो आपको खज्जियार जरूर जाना चाहिए।

यहां का मौसम बेहद साफ और शांत रहता है। यहाँ स्थित नाग-देवता का मंदिर आपका मन मोह लेगा तो वहीं आपको फोटो खींचने के लिए भी बहुत सारी चीजें मिलेंगी।

बनारस 

उत्तर प्रदेश में स्थित बनारस शहर 'देव नगरी' के नाम से जाना जाता है। घाटों के इस शहर में आप अपने फोटोग्राफी के शौक को खूब अच्छे से पूरा कर सकते हैं। अगर आप गंगा नदी के तट पर चले जाएं तो सुबह से शाम हो जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा।

इसके अलावा बाबा विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं, जहां से आपको इस प्राचीन मंदिर के दुर्लभ दृश्य फोटोग्राफी करने के अवसर प्राप्त होंगे।


राजस्थान

किसी भी फोटोग्राफर से आप उसकी पसंदीदा जगहों के बारे में पूछेंगे तो निसंदेह उनमें से एक राजस्थान का नाम होगा। बेहद मस्तमौला यह प्रदेश अपने रंग-बिरंगे परिधानों और किलों के लिए जाना जाता है। यहां उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी जगहों पर बेहतरीन फोटोग्राफी आप कर सकते हैं। वहीं जब रात होती है तो रेगिस्तान में बंजारों की महफिल सजती है और यह भी बेहतरीन लम्हा होता है, जब आप अपनी फोटोग्राफी का हुनर दिखा सकते हैं।

लद्दाख

यहाँ बेहद ठंड है और खूबसूरत लद्दाख अगर आप जा रहे हैं तो वहां की पैंगोंग लेक जरूर जाएं। इस मनमोहक झील को जितना भी कैमरे में कैद करेंगे, उतना ही आपको कम लगेगा। हालांकि इस झील को दुनिया की सबसे खारी झील भी कहा जाता है। बावजूद इसके यह खूबसूरती में सब को मात देती है। इसीलिए आप जब भी लद्दाख जाएं तो पैंगोंग लेक जरूर जाएं।

इसके आलावा आप यहाँ नुब्रा वैली जरूर जाएँ। इसको लद्दाख की फूलों की घाटी कहा जाता है।

हम्पी

कर्नाटक के हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। यहाँ आपको पुराने खण्डहर मिलेंगे जो अपनी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। यहाँ आप विरुपाक्ष मंदिर, विठ्ठल मंदिर और अंजनीयद्रि मंदिर के दर्शन कर पाएंगे और अपने कैमरे को इन प्राचीन नजारों से भर सकेंगे।

फूलों की घाटी उत्तराखंड 

अगर आप अपना एक बढ़िया पोर्टफोलियो तैयार करने की सोच रहे हैं  तो उत्तराखंड जरूर जाएँ। चूंकि यहाँ आने के बाद आपको एक फ़ोटोग्राफर के रूप में असली पहचान मिलेगी। यहाँ के सबसे मशहूर जगह फूलों की घाटी आपको फोटो लेने के लिए मजबूर कर देगी।

तो ये हैं वो जगहें जो कम बजट में आपको फोटोग्राफी का भरपूर अनुभव और आनंद देंगी।

कमेंट बॉक्स में अपने विचार हमें जरूर बताएं
क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !

** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!


Web Title: Premium Hindi Content on Photography, Photography Articles in Hindi

Post a Comment

0 Comments