ये घरेलू उपाय 'कब्ज' को करेंगे गायब

Fixed Menu (yes/no)

ये घरेलू उपाय 'कब्ज' को करेंगे गायब

जैसे-जैसे लोग एडवांस होते जा रहे हैं, मॉडर्न होते जा रहे हैं वैसे-वैसे सबका रहन-सहन और खाने-पीने का स्टाइल भी बदलते जा रहा है। मॉडर्न बनने के चक्कर में लोग धड़ल्ले से अपनी डाइट में फ़ास्ट फ़ूड और तली-भुनी चीजों को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इसी आदत के चलते लोग अपनी सेहत को बिगाड़ते जा रहे हैं।

आज के समय में आप कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स की बात करें तो इनमें सबसे ऊपर कब्ज का नाम लिया जा सकता है। यह एक ऐसी समस्या है जो 90% लोगों को परेशान करती है और इसकी सिर्फ और सिर्फ एक वजह है 'हमारी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल'। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो निम्न बातों को ध्यान में रख कर आप इससे निजात पा सकते हैं।

इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है, क्योंकि तमाम उपाय आपके घर में ही मौजूद हैं।

Home Remedies For Constipation (Pic: smarternutrition)

अदरक, लहसुन और पुदीना

हमारे किचन में मौजूद अदरक, लहसुन और पुदीने की हरी पत्तियां गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करती हैं। हालांकि, गर्मी के दिनों में इनका इस्तेमाल करते समय मात्रा का ध्यान रखना चाहिए और कम मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो इन तीनों की मिलाकर चटनी भी बना कर खा सकते हैं। अगर लहसुन से आपको एलर्जी होती है तो इसे खाने से परहेज करें।

वहीं अदरक का सेवन आप अपने खाने में तथा चाय में कर सकते हैं। हालाँकि गर्म तासीर की वजह से गर्मियों में अदरक का प्रयोग कम ही करना चाहिए।

ऑलिव ऑयल

जैतून का तेल जिसे ऑलिव ऑयल भी कहते हैं। अगर इसमें खाना बनाते हैं तो यह हमारे हार्ट के लिए फायदेमंद होने के साथ ही कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। ऑलिव ऑयल के सेवन से बॉडी में फैट एकत्रित नहीं हो पाता है और अगर फैट इकट्ठा नहीं होगा तो गैस और कब्ज की समस्या भी नहीं बनेगी।

गुड़

पहले लोग खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते थे और ज्यादातर मीठे में लोग गुड़ ही खाते थे। गुड़ में कई सारे विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गुड़ में कई सारे डायजेसि्टव एंजाइम्‍स भी पाए जाते हैं जो खाना पचने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं।

इससे हमारा खाना पच जाता है और कब्ज की समस्या हमें नहीं होती है। इतना ही नहीं, गुड़ हमारे शरीर में मौजूद हार्मफुल टॉक्सिंस को भी शरीर से बाहर निकालता है। गुड़ हमारे शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

हरी सब्जियों का सेवन

अगर हम अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं जिनमें मूली, तोरी, आंवला, हरा पपीता, टमाटर, बीन्स, गाजर, लौकी आदि शामिल हैं, तो इनसे आपको कब्ज से काफी आराम मिलता है। पहली बात तो ये सब्जियां रेसेदार होती हैं और आसानी से पच जाती हैं तथा इनको बनाने में ज्यादा तेल-मसाले का भी प्रयोग नहीं होता है। खाने में तेल-मसाले पर नियंत्रण से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।


फल

हमें फलों  का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें फाइबर-युक्त फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इसमें संतरे, केला, आलू बुखारा आदि का नाम शामिल है। यह फल हमें कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। आप बेल, पका हुआ केला, अमरूद, पपीता, अंगूर, अंजीर, मुनक्का, आडू आदि हमें कब्ज से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

वहीं कई लोग फलों को खाने की बजाय उसका जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपको कब्ज बनता है तो यह उचित नहीं है, क्योंकि जूस बनाने के दौरान सारे फाइबर निकल जाते हैं।

सैर पर निकलना

अगर आप खाने-पीने में परहेज करते हैं तब भी आपको खाना खाने के बाद कम से कम हजार कदम तक टहलना जरूर चाहिए। इससे हमारा खाना आसानी से पच जाता है और अगले दिन हमारा पेट भारी नहीं रहता।

खूब सारा पानी

कब्ज की समस्या से परेशान रहने वाले व्यक्तियों को खूब सारे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप दिन में लगभग 7 लीटर पानी पी सकते हैं। जितना अधिक पानी का सेवन होगा उतना ही जल्दी कब्ज़ से आराम मिलेगा।

इसबगोल

अगर कब्ज रोज की समस्या बन गयी है तब आपको रोज रात को सोने से पहले आपको दो चम्मच
इसबगोल पानी में भिगोकर खा लेना चाहिए। इसमें भी फाइबर खूब होता है जो कब्ज के लिए रामबाण है।

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !

** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!


Web Title: Premium Hindi Content on Kabz, Home Remedies For Constipation in Hindi

WordPress.com

Post a Comment

0 Comments