क्या आपका पेट खाने में कर रहा है 'आनाकानी'?

Fixed Menu (yes/no)

क्या आपका पेट खाने में कर रहा है 'आनाकानी'?

आजकल लोगों के अंदर पेट्स पालने का शौक तेजी से उभर रहा है। हालाँकि जानवर पहले से ही लोगों द्वारा
पाले जाते रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार की सुविधाएँ और केयर इस समय लोग अपने पालतू को मुहैया कराना चाहते हैं, शायद पहले के समय में इस तरह की सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी और न ही लोगों की मानसिकता ही इसे सपोर्ट करती थी।

लोगों के इसी शौक को देखते हुए जानवरों के लिए तमाम जगह पर सेंटर खुले हुए हैं, जिनमें इनके लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। यहाँ तक कि इन जानवरों के डॉक्टर भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन ऐसी कई सारी प्रॉब्लम्स हैं जिनके बारे में आप खुद भी पता लगा सकते हैं।

इन्हीं में से एक है पेट्स का 'खाना नहीं खाना'। अगर आपने भी अपने घर में कोई पालतू जानवर पाल कर रखा हुआ है और वह खाना खाने में आनाकानी कर रहा है, न केवल एक दिन बल्कि कई दिनों से खाना नहीं खा रहा है तो उसे निम्न समस्याएं हो सकती हैं-

Diet Problem In Pets(Pic: wagwalking)

आप अपने पेट्स को क्या खिला रहे हैं?

कई बार ऐसा होता है कि हम अपना बचा हुआ खाना अपने पेट को खिला देते हैं जो कि बिल्कुल गलत बात है। इंसानों के भोजन में और जानवरों के भोजन में बेसिक फर्क होता है। हां कभी-कभार थोड़ा बहुत खाना देना अलग बात है लेकिन नियमित तौर पर ऐसा करना आपके पेट्स के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

इंसानों का खाना अगर हम अपने जानवरों को लगातार देने लगेंगे तो धीरे-धीरे उसे वही खाना पसंद आने लगेगा  जो कि उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। उसे इसकी लत लग जाएगी और तब वह उसके लिए जरूरी भोजन को खाने से मना करेगा। इसीलिए अपने पेट्स को वही खाना दें जो उसके लिए बना है।

पाचन में समस्या

अगर आपके पेट ने कोई हैवी/ गरिष्ठ चीज खा ली है जिसे पचाने में उसे तकलीफ हो रही है, या फिर उसका हाज़मा ठीक नहीं है तो खाना छोड़ सकता है। अगर पेट ज्यादा परेशान नहीं लग रहा है तो उसे खाने की जबरदस्ती न करें। ऐसी स्थिति में उसे किसी डॉक्टर से दिखाएँ।

बढ़ती उम्र का असर 

जैसे-जैसे पेट की उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे उसकी खाने में रूचि भी कम होती जाती है और वह कई-कई दिनों तक खाना छोड़ देते हैं। आपके पेट के साथ भी अगर यही समस्या है तो आप उसे किसी अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं और उसके लिए दवाइयों का इंतजाम करें।

ओरल चेकअप 

अगर आपका पेट दो-तीन दिनों से खाना नहीं खा रहा है तो आप को ध्यान देना चाहिए कि कहीं उसके मुंह में तो कोई समस्या नहीं है। उसके दांत और मसूड़ों में तो कोई दिक्कत नहीं आ रही है?
चूंकि वह जानवर है, तो कह नहीं सकता, इसीलिए हमें अपने पालतु जानवर के ओरल चेकअप पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इन परेशानियों के अलावा भी कुछ बातें हैं जो आपको अपने पेट के लिए ध्यान देना चाहिए। अगर आप अचानक  पेट के रूटीन को चेंज करने लगते हैं तो इसके कारण वह परेशान हो जाते हैं और खाने-पीने छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ध्यान दें कि रूटीन को धीरे-धीरे बदलें ताकि आपके पेट को इससे ज्यादा समस्या ना हो।

क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / डिजिटल प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !

** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!


Web Title: Diet Problem In Pets Article In Hindi

WordPress.com

Post a Comment

0 Comments